✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेरा मत ,मेरा भविष्य है - एक वोट की शक्ति  थीम पर होंगी प्रतियोगिता, मिलेगा पुरस्कार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:25:17 PM

धनबाद(DHANBAD) - मतदाता जागरूकता के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई है.  इसे पांच श्रेणी में विभाजित किया गया है, 15 मार्च 2022 तक इसमें ऑनलाइन एंट्री स्वीकार्य है.  इसमें भाग लेने वालों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए है.  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  संदीप सिंह ने बताया कि हर एक वोट के महत्व को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से समझाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की गई है.यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए है, यह सभी की सहभागिता से लोकतंत्र में एक वोट के महत्व को प्रदर्शित करने वाले विचारों एवं सामग्रियों को प्रदर्शित करने का माध्यम है. मेरा मत मेरा भविष्य है - एक वोट की शक्ति इसकी थीम है, क्विज, स्लोगन, गीत, वीडियो एवं पोस्टर डिजाइन में यह विभाजित की गई है.  

यह इंस्टीट्यूशनल (संस्थागत), प्रोफेशनल (पेशेवर) और एमेच्योर (शौकिया) केटेगरी में आयोजित की गई है.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी ecisveep.nic.in/contest पर उपलब्ध है.  विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा
इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपना नाम तथा प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपनी प्रविष्टि को voter-contest@eci.gov.in पर ईमेल करना होगा, वहीं स्वीप की वेबसाइट ecisveep.nic.in/contest तथा voterawarenesscontest.in पर प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत विवरण उपलब्ध है. 
इच्छुक प्रतिभागी अपनी इंट्री 15 मार्च 2022 तक ईमेल voter-contest@eci.gov.in पर भेज सकते है. 

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.