✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में 27 फरवरी से 1 मार्च तक 428650 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:26:20 PM

धनबाद(DHANBAD) -  7 मार्च से 12 मार्च तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 26,04,137 लोगों को 2180 बूथ पर फाइलेरिया की दवा निःशुल्क दी जाएगी, इस संबंध में आज उपायुक्त  संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक  हुई. 7 मार्च को 2180 बूथ पर दवा दी  जाएगी, इसके बाद 8 मार्च से 12 मार्च तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की एक खुराक अपने सामने खिलाएंगे, किसी भी व्यक्ति को यह दवा खाली पेट नहीं लेनी है.  

इस तरह से दी जाएगी दवा की खुराक

1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर दी जाएगी, 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी

यहां भी दी जाएगी फाइलेरिया की दवाई

धनबाद शहरी क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के कर्मियों को दवा खिलाने के लिए मोबाइल टीम का गठन किया गया है.  टीम पुलिस लाइन, जेल एवं अन्य राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के कार्यालय में घूम घूम कर दवा की खुराक खिलाएगी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सेंट्रल हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज के लिए स्टेटिक टीम का गठन किया गया है, जो एमडीए की पूरी अवधि में कार्यरत रहेगी. 

27 फरवरी से 1 मार्च तक 428650 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की खुराक

27 फरवरी से 1 मार्च तक नेशनल इम्यूनाइजेशन डे के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 428650 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दी जाएगी, 27 फरवरी को बच्चों को यह खुराक बूथ पर दी जाएगी, 28 फरवरी से 1 मार्च तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे.बैठक में उपायुक्त  संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त  शशि कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एसएम जफरुल्लाह, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह, डीआरसीएचओ डॉ संजीव कुमार, डब्ल्यूएचओ के डॉ अमित कुमार, डॉ विकास कुमार राणा, वीबीडी के जिला समन्वयक श्री रमेश कुमार सिंह, सभी एमओआईसी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.