✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बुजुर्ग की मौत के बाद भी खाते में आ रहा था पेंशन, फर्जी निकासी के आरोप में युवक गया जेल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:26:02 PM

 पलामू ( PALAMU) - सतबरवा थाना पुलिस ने खामडीह  गांव निवासी सोहराय भुईयां के पुत्र दिलीप भुइयां को बैंक से फर्जी निकासी के मामले में शुक्रवार को जेल भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बकोरिया शाखा से दिलीप भुइयां के द्वारा फर्जी ढंग से कमारू गांव निवासी मृत मनी भुइयां के खाते से तीसरी बार रुपए निकासी करने के क्रम में बैंक कर्मियों के द्वारा उक्त व्यक्ति पर शक होने पर पहचान किया गया जिसमें वह फर्जी पाया गया. उसी वक्त बैंक में तैनात चौकीदार के द्वारा घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी गई उसके उपरांत दिलीप भुइयां ने बैंक से फर्जी निकासी के मामले में गिरफ्तार कर लिया . पूछताछ के दौरान दिलीप भुइया ने बैंक से अवैध रूप से राशि निकासी करने की बात को स्वीकार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि  मनी भुइयां मौत लगभग 5 वर्ष पूर्व हो चुकी है .उसे सरकार के द्वारा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलता था मरने के उपरांत भी उसके खाते में पेंशन की राशि आती रही थी. जिसकी भनक किसी प्रकार दिलीप भुइयां को लग गई थी. थाना प्रभारी ने बताया की घटना के पूर्व दिलीप भुइयां के द्वारा मनी भुइयां के खाते से दो बार फर्जी ढंग से दस - दस हजार रुपए की निकासी की जा चुकी है.

रिपोर्ट : रमेश रंजन, सतबरवा, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.