✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीपीएस में लगी ‘’पुलिस की पाठशाला’, एसएसपी ने जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:27:16 PM

धनबाद(DHANBAD) - जन जागरुकता अभियान व समाज के युवा वर्ग से जुड़ाव के लिए  धनबाद पुलिस की अनोखी मुहिम ‘’पुलिस की पाठशाला’ अभियान के तहत आज सरायढेला स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में धनबाद पुलिस ने  जागरुकता शिविर का आयोजन  किया. अभियान के तहत डीपीएस के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे से बचाव एवं घरेलू  हिंसा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. ‘’पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में  वरीय पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार,  सहायक पुलिस अधीक्षक  मनोज स्वर्गियारी,,  अमर कुमार पाण्डेय,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01, सुमित सौरभ लकड़ा,पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) एवं यातायात निरीक्षक  राजेश्वर वर्मा भी  मौजूद रहे.

विद्यार्थी अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर सजग रहें
 
एसएसपी  ने शिविर को संबोधित करते हुए समाज को सुरक्षित बनाने के लिए छात्रों से जागरुक रहने की अपील की.  उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर हमेशा ही गंभीर रही है.  यही वजह है कि पुलिस की हर मुहिम को समाज के हर वर्ग का निरंतर सहयोग मिल रहा है और ऐसे में अगर विद्यार्थी अपने अधिकार एवं कर्तव्यों को लेकर सजग रहेंगे तो काफी हद तक समाज से बुराईयों को खत्म किया जा सकता है.  एसएसपी  ने पुलिस और जनता के बीच की दूरियों को खत्म कर दोस्ताना  संबंध बनाने पर  जोर दिया.एसएसपी  ने वहां मौजूद छात्रों को सुरक्षा की गारंटी देते हुए कहा कि कभी भी किसी तरह की समस्या पर वे सीधे पुलिस से सम्पर्क कर सकते है.  

बच्चों और शिक्षकों से अभियान में सहभागी बनने  की अपील  की

उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से अभियान में सहभागी बनने और पुलिस की मदद करने की अपील  की. सहायक पुलिस अधीक्षक  मनोज स्वर्गियारी ने वहां मौजूद छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन काल के निजी अनुभवों को साझा किया ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सके.  बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से कैसे निबटे, इसकी जानकारी साझा की.  उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए किसी भी खतरे के वक़्त मदद के लिए पुलिस की हेल्पलाइन नंबर डायल 100 इस्तेमाल करने की सलाह दी. कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित दिखे और कार्यशाला में दी गई जानकारियों का उचित लाभ लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की बात बच्चों ने कही.  सुरक्षा के साथ साथ पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस इन दिनों जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में "पुलिस की पाठशाला"  जागरूकता अभियान चला रही है.

रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.