☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होगी जांच, धनबाद के स्कूलों में बीपीएल कोटा से कितने बच्चों का हुआ है नामांकन

होगी जांच,  धनबाद के स्कूलों में बीपीएल कोटा से कितने बच्चों का  हुआ है नामांकन

धनबाद (DHANBAD) : शुक्रवार को  जनता दरबार में  उपायुक्त  संदीप सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की फरियाद सुनी. जनता दरबार में एक अभिभावक ने अपनी दिव्यांग बच्ची का स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल से नाम काटने की धमकी देने और परीक्षा में नहीं बैठने देने की शिकायत की.  वहीं एक अन्य फरियादी ने शिवलीबाड़ी में बड़े पैमाने पर कोयले के अवैध खनन के संबंध में उपायुक्त को जानकारी दी.

ये भी आए केस

गया पुल अंडर पास की मरम्मत तथा गौशाला पुल चौड़ीकरण के लिए एक स्वयं सहायता समूह ने उपायुक्त को आम का पौधा और मोमेंटो भेंट किया. जनता दरबार में बच्चे की स्कूल फीस माफ करने, बीपीएल कोटा से बच्चे का स्कूल में एडमिशन नहीं करने, पीएम आवास में गड़बड़ी होने, पारिवारिक विवाद, सरकारी स्कूल के अनुसेवक द्वारा शराब पीकर घर में हंगामा करने, पंजी टू में भूमि की विवरणी दर्ज कराने, जबरन जमीन पर कब्जा करने, जमीन हड़पने, एनुअल फीस माफ कराने सहित अन्य शिकायतें आई.उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को विभिन्न स्कूलों में बीपीएल कोटा में कितने बच्चो का नामांकन हुआ है, की जांच करने का निर्देश दिया, अन्य शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  

Published at:25 Feb 2022 05:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.