लोहरदगा (LOHARDAGA) - बुलबुल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान लगातार करीब दो हफ्ते से जारी है. शुक्रवार को भी सर्च अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली है. नक्सलियों के छिपाए गए बीस हथियार बरामद किए गए हैं. रविन्द्र गंझू के दस्ता से कई हथियार बरामद किया गया है. आईजी अभियान एवी होमकर ने गुरुवार को गुप्त सूचना दी थी. इसके साथ ही दो नक्सलियों के गिरफ्तार होने की भी खबर आ रही है. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
