✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ढुल्लू महतो और विजय झा ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए विवाद की वज़ह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:20:18 PM

धनबाद (DHANBAD) : बाघमारा-बरोरा का माहौल फिर एक बार गर्म हो गया है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है. इस बार के विवाद में भाजपा के चर्चित बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा आमने -सामने हैं. जड़ में चिटाहीधाम रामराज मंदिर परिसर में जमीन विवाद और एक महिला की पिटाई से जुड़ा मामला है. बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का आरोप है कि विजय झा ने साज़िश की जमीन तैयार कर यह विवाद कराया है. जो महिला कुंती देवी पिटाई का आरोप लगा रही है, वह विजय झा से मिली थी और उन्हीं के कहने पर यह सब हुआ है. जबकि विजय झा का कहना है कि अगर किसी की शिकायत सुनना अपराध है तो सबसे पहले मुकदमा उन वकीलों पर होना चाहिए जो अपने मुवक्किलों की बात सुनते हैं. विधायक और सांसद पर होना चाहिए, जो अपने क्षेत्र की जनता की फरियाद सुनते हैं.

विजय झा जमीन माफिया है- ढुल्लू महतो

विधायक ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया है कि कृष्णा मातृ  सदन, जिसका संचालन विजय झा की पत्नी करती हैं, वह अतिक्रमित भूमि पर बना हुआ है. कुछ जमीन रेलवे की है और कुछ डीएवी स्कूल की है. ढुल्लू महतो ने कहा कि बाघमारा में जो भी विवाद होता है, उसके पीछे विजय झा अथवा जलेश्वर महतो होते हैं. हाल की घटना का मास्टरमाइंड भी उन्होंने विजय झा को ही बताया. उनका आरोप है कि रामराज मंदिर परिसर में जूठन फेंकने वाली महिला कुंती देवी को विजय झा का संरक्षण है. जिस जगह पर टैंकर लगाने की बात कही जा रही है, उस जमीन की जांच होनी चाहिए कि वह किसकी है. बाघमारा क्षेत्र में उन्होंने मंदिर की स्थापना करा कर धार्मिक माहौल कायम किया है. विजय झा और अन्य इस को ख़राब करना चाहते हैं. जमीन लुटेरों, माफियागिरी, गुंडई करने वालों कि वह नहीं चलने देंगे, चाहे परिणाम जो हो. विधायक ने कहा कि बाघमारा इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई काम किए हैं. डीएवी स्कूल का मैनेजमेंट बदलने के बाद तो स्कूल का कायाकल्प ही हो गया है.ऐसी स्कूल की जमींन को घेर कर विजय झा की पत्नी नर्सिंग होम चला रही हैं. 

ढुल्लू महतो के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं -विजय झा

 प्रेसवार्ता के जरिये बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बयान पर पलटवार करते हुए विजय झा का कहना है कि उन्हें या बाघमारा के किसी भी जनता को विधायक ढुल्लू महतो के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. जिस कृष्णा मातृ  सदन को वह अधिक्रमित भूमि पर बता रहे हैं, वह जमीन उन्होंने मजदूर नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से बना बनाया मकान ही खरीदा था. उस समय शायद विधायक का जन्म भी नहीं हुआ होगा. क्या विधायक बता सकते हैं कि विजय झा कभी किसी से कट मनी लिया है , कमीशन खाया है, क्या उनके खिलाफ कोई कोयला चोरी का मुकदमा है. लेकिन विधायक पर तो ऐसे 40 से अधिक मामले हैं. उन्हें तो न्यायालय से डेढ़ साल की सजा भी मिल चुकी है. विजय झा ने कहा कि 10 फरवरी 22 को उन्होंने हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर किया है, जिसमें कोयला चोरी की जांच हाई कोर्ट से करवाने की मांग की है. इसके अलावा विधायक के खिलाफ कतरास थाना कांड 120 / 13(पुलिस की वर्दी फाड़ने ) दर्ज हुआ था, लेकिन फैसला नहीं आ रहा था ,इसके खिलाफ भी उन्होंने पीआईएल दायर की और 9 अक्टूबर '19 को इसमें न्यायालय का फैसला हुआ, जिसमें ढुल्लू महतो को डेढ़ साल की सजा हुई. इन्हीं सब कारणों से ढुल्लू महतो उनसे चिढ़े हुए हैं.

दोनों पर दर्ज हो गया है केस

बहरहाल, इस मामले को लेकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और  विजय झा समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक पक्ष के अशोक महतो की पत्नी कुंती देवी की शिकायत पर दर्ज केस में ढुल्लू महतो ,उनकी पत्नी सावित्री देवी, भाई शरद महतो ,भरत महतो, प्रेम महतो सहित अन्य 17 लोग आरोपी बनाए गए है. उन पर जान से मारने की मंशा से मारपीट कर जख्मी करने ,छेड़खानी करने की धारा लगी है. दूसरे पक्ष के चिटाही निवासी प्रकाश तुरी की पत्नी मोहिता देवी की शिकायत पर विजय झा ,अशोक महतो, सुरेश महतो, किरण महतो, सुमित महतो सहित 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. बता दें कि चिटाहीधाम रामराज मंदिर परिसर में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. मारपीट में एक पक्ष से कुंती देवी तो दूसरे पक्ष से कविता देवी जख्मी हो गई.  वरोरा पुलिस ने जख्मी दोनों महिलाओं को बाघमारा सीएचसी भेज कर इलाज कराया.  इसी के बाद से विवाद खड़ा हुआ है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.