✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए रात में भी झाडू लगा रहा नगर निगम..!

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:18:59 PM

जामशेदपुर (JAMSHEDPUR) – बीते साल स्वच्छता अभियान में मानगो पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुआ था. लेकिन इस साल स्वच्छता सर्वे में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए मानगो नगर निगम रात में भी झाडू लगा कर सड़कों की स्वच्छता का खास ख्याल रख रहा है.

नगर निगम लगा रहा पूरी ताकत

बता दें कि स्वच्छता में मानगो काफी पीछे रहा है. उस कारण उसकी रैंकिंग भी पिछली बार काफी कम मिली थी. लेकिन इस बार मानगो नगर निगम अपनी रैंकिंग बढ़ाने को लेकर अपनी पूरी ताकत लगा दी है. मानगो नगर निगम इस साल अपनी रैंकिंग सुधारने को लेकर रात में भी अब सड़कों पर झाड़ू लगाया जा रहा है. पूरे नगर निगम क्षेत्र में सूखा और गिला कचरे को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है. नगर निगम द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घर के बाहर गीले कचरे का निष्पादन खुद करें और सूखा कचरा नगर निगम को दें. अगर उनके पास निष्पादन की व्यवस्था नहीं है तो नगर निगम उस गीला कचरे को निष्पादन करेगी. इसके साथ ही क्षेत्र के दुकानदारों को अपने दुकान के बाहर दो डस्टबिन रखने का आदेश दिया गया है. एक सूखा कचरा और दूसरा गीला कचरा. ताकि शहर में गंदगी ना फैले. साथ ही लोगों को 1 सप्ताह का समय देते हुए कहा गया है कि 1 सप्ताह के अंदर सभी लोग नगर निगम के इस आदेश का पालन करें. उनके ऐसा नहीं करने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जामशेदपुर

    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.