✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जल्द चलने लगेगी बाबाधाम इंटरसिटी, जा सकती है दुमका तक 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:20:28 PM

धनबाद (DHANBAD) : देवघर -रांची बाबाधाम इंटरसिटी चलाने की रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द ही बाबाधाम इंटरसिटी चलने लगेगी.  पूर्व मध्य रेलवे  ने धनबाद डिवीजन को पत्र लिखकर बाबाधाम इंटरसिटी की बोगियों को तैयार करने को कहा है. अनुमान है कि सप्ताह -10 दिन के अंदर बाबाधाम इंटरसिटी चलने लगेगी. 

कोरोनाकाल में हो गई थी बंद 

बता दें कि रांची- देवघर, रांची -बाबाधाम इंटरसिटी को कोरोनाकाल में भारी भरकम किराए के साथ चलाया जा रहा था.  जब कोरोना  के मामले बढ़े और यात्री नहीं मिलने लगे तो ईस्टर्न रेलवे ने इस ट्रेन को बंद कर दिया. लेकिन कोरोना  के मामले घटने के बाद इस ट्रेन को फिर से चलाने की मांग उठने लगी. दरअसल यह ट्रेन पूर्व रेलवे की है लेकिन इसकी बोगियों का रखरखाव धनबाद डिवीजन से होता है. पत्र में कहा गया है कि जल्दी ट्रेन चलेगी, इसलिए प्राथमिकता के आधार पर इस ट्रेन की बोगियों को तैयार रखे. 

दुमका तक विस्तार को मिली है हरी झंडी 

जानकारी के अनुसार रांची -देवघर बाबाधाम इंटरसिटी के दुमका तक  विस्तार की हरी झंडी मिल गई है. जल्द ही ट्रेन देवघर के बदले दुमका तक चलेगी.  इस ट्रेन के चलने से सुबह में रांची और शाम में जसीडीह ,देवघर, दुमका जाने वालों को काफी सहूलियत हो सकती है. लंबे समय से इस ट्रेन के चलने की प्रतीक्षा की जा रही थी. 

रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.