✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चिमनी शाह बाबा के मजार पर किन्नर समाज ने की चादरपोशी, मांगी देश की खुशहाली

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:20:10 PM

धनबाद (DHANBAD) - झरिया के हरलाडीह चिमनी शाह बाबा की मजार पर आज किन्नर समाज ने श्रद्धा, भक्ति के साथ चादरपोशी की. इस कार्यक्रम में किन्नर समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे. झारखंड प्रदेश किन्नर समाज के अध्यक्ष छमछम ने कहा कि चिमनी शाह बाबा पर उन लोगों की  अटूट आस्था है. आज चादर पोशी के बाद बाबा से उनकी यही मांग है कि जिसको भी जो जरूरत हो, उसकी मुरादे बाबा पूरी करें. जिनकी नौकरी छूट गई हैं, उनको नौकरी मिले. नौजवानों को रोजगार मिले. बॉर्डर पर जो हमारी सुरक्षा कर रहे हैं, हमारे उन वीर सैनिकों को बाबा ताकत दें. कुल मिलाकर कोरोना की मार से लोग उबर जाएं और देश खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े. यही उनकी  चिमनी शाह बाबा से मांग है.

"अगर फूल नहीं खिलेंगे तो हम जैसे भौरों का क्या होगा"

झारखंड किन्नर समाज का कहना है कि 'अगर फूल नहीं खिलेंगे तो हम जैसे भौरों का क्या होगा.  बाबा से हम लोगों ने मांग की है कि हमारे लोगों को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करें. उनकी जो भी बला है, उसे खत्म कर दें. लोग खुशहाल हों और खुशहाली का जीवन जिएं. हर साल हम लोग चादर पोशी के लिए आते हैं और देश और अपने जजमान की खुशहाली की दुआ करते हैं.

अधिकारी भी चढ़ाते हैं चादर

आप को बता दें कि चिमनी शाह बाबा का मजार झरिया के हरलाडीह में है. यह मजार बहुत ही पुराना है. मार्च 2022 में यहां 160 वां उर्स मनाया जाएगा. हर साल इस मौके पर मेला लगता है और यह मेला लगभग एक माह तक चलता है. झरिया के चिमनी शाह बाबा का मजार आस्था का बड़ा केंद्र है. लोगों की अटूट श्रद्धा और विश्वास है. यह मजार पिछले 100 साल से भूमिगत आग से घिरा हुआ है. लेकिन जमीन के नीचे कोयले की आग का कोई प्रभाव बाबा के मजार पर अब तक नहीं पड़ता है. चिमनी शाह बाबा के मजार पर बीसीसीएल के अधिकारी, जिला के अधिकारी, इस इलाके के थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी चादर पोशी के लिए पहुंचते हैं. इतना ही नहीं झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, बिहार ,मध्यप्रदेश, यूपी समेत अन्य प्रदेशों से किन्नर समाज के लोग भी आते हैं और यहां चादर पोशी करते हैं. किन्नर समाज का मानना है कि देश व प्रदेश के लोग समृद्ध व खुशहाल होंगे ,इसी खुशहाली में उनकी ख़ुशी छिपी है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.