✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

BY -
Ranchi Desk
Ranchi Desk
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:56:37 PM

रांची 25 फरवरी। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान अट्ठारह कार्य दिवस होंगे विधानसभा का यह सबसे लंबा सत्र होता है।

          सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेश बैंस सरकार के कामकाज का अगले 1 साल का रोड मैप सदन में रखेंगे।सामान्यतः राज्यपाल सरकार के द्वारा तैयार किए गए डॉक्यूमेंट को पढ़ते हैं। इसमें सरकार के कामकाज का विस्तृत वर्णन होता है।

       राज्यपाल के संबोधन से पहले विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सदन को संबोधित करेंगे। सत्र के पहले दिन पिछले दिनों दिवंगत हुए शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विपक्षी दल भाजपा ने कहा है कि सदन की कार्यवाही अच्छी तरह चले, यह सरकार के रवैया पर निर्भर करता है।सरकार अगर भागना नहीं चाहेगी तो विपक्ष इसमें पूरा सहयोग करेगा।

         वैसे विधायक दल की बैठक में भाजपा ने किसी को भी नहीं भेजा। विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दिए जाने से भाजपा नाखुश है। इसे सरकार की साजिश बताती है। विपक्ष के तेवर से लगी ऐसा लगता है कि यह बजट सत्र हंगामेदार रहेगा क्योंकि विपक्ष के पास कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

      28 फरवरी को सदन में इस वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी।3 मार्च को अगले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 का आम बजट वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव सदन में पेश करेंगे।

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.