खूंटी(KHUNTI): जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही है.जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. गुरुवार को रनिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला के घर में घुस कर हत्या कर दिया है. हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है.
रनिया में दिनदहाड़े एक 51 वर्षीय महिला की तेज हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी गयी. घटना रनिया थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ के पास हुई, जहां महिला अपने घर में अकेली थी. अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार महिला का नाम सुगी बताया जा रहा है, जो घर में अकेली रहती थी. घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं शव को कब्जे में लेकर खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया है.
रिपोर्ट :मुजफ्फर हुसैन ,खूंटी
