✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बरवाडीह में पलामू एक्सप्रेस, सासाराम और वाराणसी एक्सप्रेस के ठहराव नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:35:13 PM

लातेहार (LATEHAR) -  बरवाडीह रेलवे स्टेशन में पहले की तरह सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रखंड की महिला समाज सेवी और अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के सचिव सन्तोषी शेखर सिंह ने स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी से मुलाकात करते हुए धनबाद रेल मंडल के डीआरएम के नाम मांग पत्र सौंपा. जहां मांग पत्र के माध्यम से पलामू एक्सप्रेस के बरवाडीह के साथ केचकी, छिपादोहर में ठहराव की मांग के साथ-साथ रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के पूर्व की तरह ठहराव देने और बीडीएम पैसेंजर के परिचालन को पूर्व की तरह चलाने के साथ-साथ शाम को प्रतिदिन गोमो से बरवाडीह आने वाले पैसेंजर ट्रेन का परिचालन समय से करने की मांग की गई. ताकि 4 रेलवे स्टेशन की यात्रा करने में यात्रियों को 1 घंटे के जगह 4 घंटे ना लगे.

ट्रेनों परिचालन बंद  होने से उग्र आंदोलन

बता दें कि संतोषी शेखर के नेतृत्व में बीते वर्ष कोविड-19 दौरान ट्रेनों के परिचालन बंद किए जाने के बाद रेलवे के द्वारा बरवाडीह में सवारी ट्रेनों का ठहराव नहीं दिया गया था. जिसके खिलाफ उग्र आंदोलन करने का काम किया गया था तब जाकर रेलवे के द्वारा एकमात्र शक्तिपुंज एक्सप्रेस का ठहराव पूर्व की तरह दिया गया था वहीं अब एक बार फिर से उग्र आंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है.

रिपोर्ट : शशि शेखर, लातेहार

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.