✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस की यह है तैयारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:14:18 PM

चतरा (CHATRA) - चतरा में बढ़ते क्राईम ग्राफ पर कंट्रोल को लेकर एसपी राकेश रंजन सख्त नजर आ रहे हैं. एसपी ने जिले में सक्रिय हर छोटे-बड़े अपराधियों व गैरकानूनी कार्यो में संलिप्त लोगों की निगरानी करते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के आदेश सभी थाना प्रभारियों को दिया है.  इसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने के भी आदेश दिये गए हैं. एसपी के निर्देश के बाद संबंधित डीएसपी व एसडीपीओ के नेतृत्व में एक साथ सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान की शुरुआत हो चुकी है. अभियान में शामिल अधिकारी व जवान वाहनों की सघन चेकिंग के साथ हर एक संदिग्धों की भी तलाशी ले रहे हैं.

अपराधियों की हर गतिविधियों पर होगी निगरानी

चतरा में बढ़ते अपराध पर अंकुश को ले एसपी राकेश रंजन ने यह निर्देश जारी किया है. अभियान के तहत अपराधियों की हर गतिविधियों की भी निगरानी हो रही है. अभियान में शामिल एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपराध होने से पहले अपराधियों पर सख्ती के लिए पुलिस कृत संकल्पित है. अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के साथ-साथ समाज के हर व्यक्ति की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेवारी है. इसका अक्षर सह अनुपालन हो इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.