✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिवरात्रि पर बेफिक्र हो कर पहुंचे बाबा मंदिर, प्रशासन है मुस्तैद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:12:54 PM

देवघर (DEOGHAR) - आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि है. इस दिन देवघर के बाबा मंदिर में परंपरा के अनुसार पवित्र ज्योर्तिलिंग पर सिंदूर चढ़ाया जाता है. इस दिन का सालों भर लोगों को इंतज़ार रहता है. यही कारण है कि इस अवसर पर बाबाधाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं बाबा के पूजा अर्चना और जलापर्ण करने आते हैं. बाबा मंदिर में जुटने वाली अपार भीड़ को नियंत्रण करने और उन्हें सुलभ जलापर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर युद्ध स्तर पर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है. ऐसे में मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी धनंजय कुमार सिंह,नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ लिया गया. मंदिर प्रांगण से लेकर पूरा रुट लाइन तक की तैयारियां का जायजा डीसी, एसपी ने लिया और अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया.


भीड़ नियंत्रण के लिए दंडाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति

मौके पर जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. सभी जगह स्वच्छता दिखेगी. आने वाले श्रद्धालुओं को हर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी. वहीं उस दिन शीघ्र दर्शनम की भी व्यवस्था तय मूल्य पर उपलब्ध रहेगी. सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 27 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक के लिए मुख्यालय द्वारा 3000 अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी, महिला पुलिस भी शामिल हैं. इन्हीं प्रतिनियुक्त पुलिस बल के जिम्मे ट्रैफिक कंट्रोल रहेगा. श्रद्धालु पुख्ता सुरक्षा के बीच भय मुक्त और सुलभ जलापर्ण करें इसकी पूरी व्यवस्था रहेगी.


रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.