✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नक्सली भगवान किस्कु धराया, बराकर नदी के पुल को उड़ाने में था शामिल  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:15:04 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) : बीते महीने गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगो में बराकर नदी के पुल को नक्सलियों ने उड़ा दिया था. इसके बाद से ही पुलिस इसमें संलिप्त नक्सलियों की तलाश कर रही थी. इसी कड़ी में पुलिस ने कुख्यात नक्सली कृष्णा हांसदा के गैंग के एक नक्सली सदस्य को खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो जंगल से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम भगवान किस्कु बताया गया है. इसकी पुष्टि गिरिडीह पुलिस द्वारा बुधवार देर शाम को की गई. बताया गया है कि भगवान किस्कु को पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान खुखरा के चतरो जंगल से गिरफ्तार किया है. हालांकि, इसके पास से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला है. लेकिन, यह कुख्यात नक्सली कृष्णा हसदा का करीबी माना जा रहा है.

पुलिस कर रही है पूछताछ

यह बात भी सामने आ रही है कि नक्सली कट्टी मांझी जो गिरफ्तार हो चुका है, उसे यह विस्फोटक लाकर दिया करता था. हालांकि, वास्तविकता क्या है यह पुलिसिया जांच का विषय है. पुलिस के अनुसार भगवान किस्कु के खिलाफ कई और मामले दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस इस नक्सली से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नक्सली बंदी के दरमियान पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा एवं मधुबन तथा सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी स्थित धनबाद-गया रेलखंड की रेल पटरी को क्षति पहुंचाने में किन-किन नक्सलियों का हाथ है, यह भी पता चल सके.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.