लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला मुख्यालय में दिशा की बैठक आयोजित की गई. कोविड के बाद दिशा की पहली बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया. बैठक में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए. दिशा की बैठक में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर निर्णय लिया गया. इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों की मजदूरी और केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर समीक्षा की गई. सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं पर समीक्षा की जा रही है. साथ ही विकास योजनाओं को गति देने का भी काम किया जा रहा है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा
