☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

न्यूज़ अपडेट : पूर्वी रेलवे के सुरक्षा आयुक्त एमएम चौधरी ने दानिया-डुमरी - बिहार रेलखंड का किया निरीक्षण

न्यूज़ अपडेट : पूर्वी रेलवे  के सुरक्षा आयुक्त एमएम चौधरी ने दानिया-डुमरी - बिहार रेलखंड का  किया निरीक्षण


332 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया रेलवे पटरी दोहरीकरण कार्य।

बोकारो थर्मल -  संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता के ए.एम.चौधरी ने बुधवार को धनबाद मंडल अंतर्गत जारंगडीह से दानिया तक रेल पटरी दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवदोहरीकृत 11 किमी लंबे दानिया एवं डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के बीच निरीक्षण किया गया । साथ ही इस रेलखंड  पर तीव्र गति से विशेष ट्रेन द्वारा सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया ।

संरक्षा आयुक्त (रेलवे) के निरीक्षण के बाद उनकी अनुमति प्राप्त होने के पश्चात इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो जायेगा । इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने दिए उन्होंने बताया कि  वर्ष 2013-14 में 332 करोड़ रुपये की लागत से 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना स्वीकृत की गयी थी । इस  परियोजना के अंतगर्त अब तक 07 किमी लंबे गोमिया-दानिया बिहार और 06 किमी लंबे जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेलखंड की कमीशनिंग की जा चुकी है। आज के सीआरएस निरीक्षण के पश्चात 29 किमी लंबे जारंगडीह-दानिया दोहरीकरण परियोजना के बोकारो थर्मल-गोमिया (05 किमी) रेलखंड का दोहरीकरण शेष रह गया है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा ।  इस अवसर पर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार सहित धनबाद मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण/दक्षिण दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

रिपोर्ट : राजेश कुमार , वेस्ट बोकारो 

Published at:24 Feb 2022 01:39 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.