✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हीरोडीह के साली में पूर्व माले कार्यकर्ता की हत्या, परिजनों का फूटा आक्रोश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 23, 2022,
Updated: 12:02 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के हीरोडीह थाना इलाके के साली गांव में 55 वर्षीय मजदूर नारायण राय का शव बुधवार की सुबह साली गांव में मिला. मृतक नारायण राय की हत्या अपराधियों ने बेहद क्रूरता से की. घटना मंगलवार देर रात की है. लेकिन मृतक का शव ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद हीरोडीह थाना प्रभारी समेत इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार मृतक नारायण राय पूर्व में माले का कार्यकर्ता रह चुका था. लेकिन वर्तमान में साली के किसी आरामिल में मजदूरी करता था.  मंगलवार की देर शाम लकड़ी लाने गया हुआ था. लकड़ी लाते हुए उसे देर रात हो गई. लेकिन वो वापस घर नहीं लौटा. जबकि दूसरे दिन बुधवार की सुबह उसका शव साली गांव के समीप मिला. इधर घटना की जानकारी साली गांव के साथ आसपास फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल में जुट गई.  मृतक की पत्नी समेत परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. नारायण राय का शव देखते ही परिजनों के साथ माले नेता अशोक पासवान समेत ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. जानकारी के अनुसार मृतक नारायण राय एक गरीब और साधारण मजदूर था. लिहाजा, आसपास के ग्रामीणों को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि उसकी हत्या क्यों की गई.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह   

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.