जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - बीते एक सप्ताह के अंदर दो बड़े लूट कांड और फायरिंग की घटनाओं के बाद बेलगाम अपराधियों पर लगाम लगाने को शायद पुलिस ने कमर कस ली है. बुधवार से जिला के एसएसपी डॉ एम तमिलवानन के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शुरू किया गया. पुलिस का यह कदम कितना कारगर साबित होता है, यह आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल जमशेदपुर पुलिस की सतर्कता दिख रही है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर