✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा विधायक ने किया तीन करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:04:02 PM

देवघर (DEOGHAR) - स्थानीय विधायक और झारखंड के पूर्व कृषि और सहकारिता मंत्री रणधीर सिंह द्वारा देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया. वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर होने के कारण नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन जारी है. इसी के तहत रणधीर सिंह द्वारा अपने सारठ विधानसभा क्षेत्र में 20 से 24 फरवरी तक लगभग 14 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम तय किया है. इसी कड़ी में आज विधायक द्वारा लगभग पौने 3 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया गया.

कर रहे उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास - रणधीर सिंह

इन योजनाओं में तालाब जीर्णोद्धार, शेड निर्माण, सांस्कृतिक मंच,गोलाकार शेड,मंदिर सौंदर्यीकरण इत्यादि है. कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो ताकत दी है, उसी का आधार बना कर उनके द्वारा क्षेत्र में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर उन्होंने कहा कि हम वो विधायक है जो किसी की योजना को नहीं छिनते बल्कि लोगों की मांग और समस्या पर खुद लड़ कर अपने क्षेत्र में योजना लाते हैं. विधायक ने कहां की क्षेत्र में विकास पहुंचाना है वे इनके विधान सभा क्षेत्र में धरातल पर उतर रहा है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.