✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मजदूर महिला ने सेल अधिकारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मामला पहुंचा थाना  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:58:08 AM

चाईबासा (CHAIBASA) - सेल की किरीबुरु लौह अयस्क खादान के रेलवे लोडिंग साईडिंग में कार्य करने वाली ठेका कंपनी मेसर्स गैलेक्सी इन्टरप्राईजेज की महिला मजदूरों ने लोडिंग साईडिंग के प्रभारी सेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला मजदूरों ने किरीबुरु खादान के वरिष्ठ प्रबंधक राजकुमार यादव पर मानसिक रुप से उत्पीड़न, यौन शोषण, पैसे की उगाही आदि का आरोप लगाया है. इस संबंध में छः महिला मजदूरों ने संयुक्त रूप से महिला थाना किरीबुरु कैंप में उक्त सेल अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पूरा मामला

शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं में शिवानी सोय, दुलारी पान, फूलमनी भुईयां, ललिता लागुरी, झीली बेहरा एवं पिंकी पटनायक शामिल हैं. शिवानी सोय, पिंकी पटनायक आदि महिला मजदूरों ने द न्यूज पोस्ट को बताया कि सेल अधिकारी राजकुमार यादव कार्य स्थल पर हमेशा प्रताड़ित व छेड़छाड़ करता था. वह फोन कर रात्रि 8 बजे अपने सरकारी आवास पर आने और बड़बिल चलने के लिये दबाव बनाता रहता था. ऐसा नहीं करने पर वह काम से बैठा देता था. दोनों ने बताया कि राजकुमार यादव दोनों को हर माह पंद्रह-पंद्रह दिन काम से बैठाकर पूरे महीने की हाजिरी बनाकर पूरा पैसा हम दोनों के खाते में डाल देता था. बाद में 15 दिन का पैसा मेरे खाते से निकलवाकर ले लेता था. वे हम तमाम मजदूरों से ठेकेदार माया बेहरा के माध्यम से हर माह अलग से 2-3 हजार रुपए लिया करते थे.

मामला सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई- एसडीपीओ अजीत कुमार

दूसरी तरफ एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच महिला थाना की पदाधिकारी द्वारा की जा रही है. मामला सही पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी. ठेकेदार माया बेहरा ने कहा कि यह सही है कि भले हम ठेकेदार हैं, लेकिन पूरा ठेकेदारी सेल अधिकारी राजकुमार यादव करते थे. वह हमारी सुनते नहीं थे और अपनी मर्जी अनुसार मजदूरों को काम पर रखते व उनका शोषण करते थे. उसने बताया कि राजकुमार यादव के कहने पर हम मजदूरों से हर माह उनके वेतन से 2-3 हजार रूपये लेकर राजकुमार यादव को देते थे. उधर सेल अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि हमारे खिलाफ एक बडी़ साजिश के तहत यह आरोप लगाया जा रहा है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मैंने किसी मजदूर और ठेकेदार से पैसा नहीं लिया.

रिपोर्ट: संदीप गुप्ता, गुवा/चाईबासा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.