✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंसानियत शर्मसार: युवक ने गर्भवती पत्नी की पेट पर मारी लात, कोख में बच्चे की हुई मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:56:07 AM

धनबाद (DHANBAD) -  झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर में मंगलवार को बहुत ही अमानवीय घटना घटी. शौहर ने अपनी गर्भवती बीवी के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान लात से बीवी के पेट पर भी प्रहार किया. जिससे महिला का गर्भपात हो गया. महिला की हालत खराब है. शौहर ने इस क्रूर घटना को अपनी ससुराल में आकर अंजाम दिया. इसके बाद भाग निकला. शिकायत मिलने के बाद झरिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. शौहर फरार हो गया है. इस घटना की इलाके में खूब चर्चा है. राबिया के परिजनों के साथ साथ इलाके के लोग भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

गर्भपात के बाद राजा फरार

झरिया थाना क्षेत्र के हमीद नगर मायके में रहने वाली गर्भवती पत्नी 25 वर्षीय राबिया खातून से विवाद के बाद 30 वर्षीय पति टेंपो चालक मोहम्मद राजा अंसारी ने सोमवार की रात जमकर पिटाई कर दी. गर्भवती राबिया के पेट पर लात मारी. इससे राबिया का गर्भपात हो गया और पेट में पल रहा बच्चा बाहर निकल गया.राजा मौके से फरार हो गया. राबिया और उनके स्वजनों ने झरिया थाना में पहुंचकर घटना की जानकारी दी. थाना प्रभारी पीके झा से न्याय की गुहार लगाई है.

पति से विवाद के बाद मायके में थी राबिया

पांच साल पूर्व राबिया का विवाह भूली एक नंबर निवासी केकू अंसारी के पुत्र मोहम्मद राजा अंसारी से हुआ था. राबिया ने बताया कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. पति टेंपो खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था, पैसा नहीं देने पर कई बार पति ने मेरे साथ मारपीट की. इस कारण कुछ महीनों से हमीद नगर में मायके में ही आ कर रह रहे थे. राबिया ने कहा कि सोमवार की रात पति राजा हमीद नगर आया. इसके बाद विवाद करने लगा. इसी दौरान राजा ने मुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे मेरे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. राबिया ने कहा कि थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.  पुलिस राजा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. घटना के बाद राबिया, उनके माता-पिता और परिजन सदमे में हैं. थाना में पहुंचकर स्वजनों ने पुलिस अधिकारी से दोषी राजा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि पूर्व में भी राजा ने राबिया के साथ दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया है. अब तो उसने हद ही पार कर दी. गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. इससे उसका गर्भपात हो गया. स्वजनों ने कहा कि पूर्व में कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. लेकिन राजा व ससुराल वाले नहीं माने.  इस कारण राबिया इन दिनों मायके में ही आकर रह रही थी. हमीद नगर के लोगों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए राजा अंसारी को कड़ी सजा देने की मांग झरिया थाना की पुलिस से की है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह,ब्यूरो हेड,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.