☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेलन चलाने वाले हाथ थामेंगे बल्ला, महिलाओं के लिए तीन दिन का क्रिकेट मैच

बेलन चलाने वाले हाथ थामेंगे बल्ला, महिलाओं के लिए तीन दिन का क्रिकेट मैच

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - परिवार संभालने की जद्दोजहद में महिलाएं खुद को भूल जाती हैं. खेल से तो वे बिल्कुल ही अलग हो जाती हैं. महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी जिंदगी में थोड़ा बदलाव लाने के उद्देश्य से टाटा स्टील अर्बन सेंटर्स से जुड़ी महिलाओं के लिए क्रिकेट का तीन दिवसीय आयोजन गोपाल मैदान में चल रहा है. 21फरवरी को इसका उद्घाटन हुआ जो 23 फरवरी तक चलेगा. टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज़ की ओर से आयोजित इस क्रिकेट में शहर के विभिन्न अर्बन सेंटर्स (बारीडीह सेंटर, राम दास भट्टा सेत अन्य सभी) से जुड़ी महिलाएं भाग ले रही हैं. इसमें शहर के अलावे सेंटर से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं भी शिरकत कर रही हैं. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी बारी मूर्मू ने टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज़ के हेड जीरेन टोप्पो से पंचायत स्तर तक ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने की मांग की ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव ला सकें.

टाटा अर्बन सेंटर के बारे में

जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज़ के सेंटर चलते हैं जिनसे खास तौर पर महिलाओं को जोड़ा जाता है. यहां बच्चों के लिए संगीत, आर्ट से लेकर अन्य गतिविधियों की शिक्षा दी जाती हैं. साथ ही महिलाओं को भी कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं. विभिन्न सेंटर सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इलाके को एक सूत्र में बांधते हैं. टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज़ के तहत ये सेंटर्स काम करते हैं. कलाकारों को उभारने और व्यक्तित्व विकास में इन सेंटरों की महती भूमिका है.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, ब्यूरो हेड, जमशेदपुर

Published at:22 Feb 2022 01:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.