✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवक विनन्द रजक की गोली मारकर हत्या, मृतक की बहन ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:57:31 AM

जामताड़ा (JAMTARA) - मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया धोबी टोला में 24 वर्षीय युवक विनन्द रजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हालांकि मृतक की बहन रूबी देवी ने आरोप लगाया है कि जब घटना घटी उस समय युवक अपने दोस्तों के साथ धोबी पाड़ा के मैदान में था. तभी उसे दो गोली मारी गई. एक गोली उसे छूकर निकल गई. लेकिन दूसरी गोली उसे लग गई. जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटनास्थल पर युवक की बाइक पड़ी थी. युवक कुछ दिन पूर्व कोलकाता से अपने गांव लौटा था.  वह वहां कॉल सेंटर में काम करता था. हालांकि युवक की मां ने अपने पड़ोस के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट : आर पी सिंह, जामताड़ा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.