✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा - रुपेश पांडे को न्याय दिलाने तक न थकना है, ना रुकना 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:56:12 AM

पलामू (PALAMU) : पलामू प्रवास पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा और जिला से लेकर राज्यस्तर पर जनसमस्याओं को लेकर मुखर होने की बात कही. उन्होंने मेदिनीनगर के टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक ने की एवं संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया.

विषय प्रवेश कराते हुए जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने जिले के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के दुख सुख में सदैव खड़ा रहे हैं और रहेंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ प्रदेश से मिले सभी कार्यक्रमों को ईमानदारी पूर्वक करते हैं एवं स्थानीय मुद्दों पर भी हमेशा संघर्षरत रहते हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू की धरती पर आकर मैं खुद को बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यह वही धरती है जहां के लोग राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर समर्थक हैं. यहाँ के लोगों ने जनसंघ काल से ही हमारी पार्टी को खूब समर्थन दिया है. यहाँ के लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों को जिताया है.

कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में जब दूसरे दल के कार्यकर्ता अपने घरों में दुबके हुए थे तब आप बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत लोग की खूब सेवा की. किसानों के मुद्दों पर यहां के कार्यकर्ताओं ने खेतों में जाकर किसानों के साथ धरना दिया. भाषा विवाद और सीएम हेमन्त सरकार की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ भी यहां के कार्यकर्ताओं ने खूब संघर्ष किया जो काबिले तारीफ है.

उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की को इंसाफ दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर अदालत तक संघर्ष किया. वहीं मॉब लिंचिंग का शिकार हुए रुपेश पांडे को इंसाफ दिलाने के लिए कार्यकर्ता संघर्षरत हैं. रुपेश पांडे को जब तक न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक हमें न थकना है ना रुकना है.

हेमंत सरकार पर हमलावर होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. यह सरकार सिर्फ पैसों की उगाही में लगी हुई है. इस सरकार में सरकारी पदों की बोली लगाई जा रही है. जो अफसर ज्यादा बोली लगाते हैं, वहीं जिला पदाधिकारी या बीडीओ-सीओ बन रहें हैं. ज्यादा पैसा उगाही करके देने वाले पदाधिकारियों की गिनती हेमंत सरकार के चहेतेे पदाधिकारी में हो रही है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी को राज्य के युवाओं के रोजगार की चिंता नहीं है, क्योंकि वो मुख्यमंत्री होते हुए भी खुद बेरोजगार हैं. इसीलिए उन्हें सिर्फ खुदके, अपने भाई और अपने परिवार के रोजगार की चिंता है. तभी तो अपने भाई को कोयला और बालू से पैसों की उगाही का काम देकर खुद कई माइंस का लीजी भी बन गए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में अपराध एवं उग्रवाद की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र से संबंधित हर एक मुद्दे को लोकसभा में उठाने का काम किया.

मौके पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है. सरकारी पदाधिकारी बगैर पैसों के जनता का काम नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता है, जिससे जिले तथा राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके. उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड सरकार गंदी राजनीति के तहत केंद्र सरकार के योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल रही है जिससे पलामू लोकसभा क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है.

मौके पर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पाटन-छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी, पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.