✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पहली पत्नी को छोड़ने का दवाब दे रही थी दूसरी पत्नी, फिर पति ने ये किया

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:14:10 AM

रांची (RANCHI) : रातू के झिरी कचड़ा डंप के पास बोरे में बरामद शव मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. उसका हत्यारा कोई और नहीं उसका पति ही निकला. इस मामले में सोमवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम  ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

क्या है मामला  

आरोपी मुनेश्वर महतो ने दो शादी की थी. दूसरी पत्नी को पति को बांटना पसंद नहीं था. इसलिए हमेशा  मुनेश्वर को पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ने का दबाव बनाती थी. इससे तंग आकर मुनेश्वर ने एक प्लान बनाया. 27 जनवरी को दूसरी पत्नी को ससुराल ले जाने की बात कह कर अपने ऑटो से उसे घर से झिरी कचड़ा के पास ले  गया. फिर उसकी गर्दन दबा कर हत्या कर दी. वहीं पत्नी के शव को बोर में बंद कर कचड़ा में फेक दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस  को उसके खिलाफ सबूत मिले जिसके आधार पर उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की गई. उसे ओरमाँझी से गिरफ्तार किया गया.

दोनों सौतन में होता था झगड़ा

पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि उसकी एक शादी पहले हुई थी. उससे दो बच्चे भी हैं. बाद में उसे कर्मा निवासी मृतिका लखुरी देवी से प्यार हो गया. फिर दोनों की रजामंदी से शादी हुई. लेकिन शादी के बाद से हर दिन घर पर दोनों पत्नियों में झगड़ा होता था. दूसरी पत्नी का कहना था कि वह अपने बच्चे और पहली पत्नी को छोड़ दे. इससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया.  पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो ,मोबाईल और बेल्ट बरामद किया है.                 

रिपोर्ट : समीर हुसैन ,रांची  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.