✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गलत नजर रखता था देवर, फिर भाभी ने किया कुछ ऐसा कि खुद की जिंदगी भी कर ली बर्बाद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:45:04 PM

रांची (RANCHI) : मूरी थाना क्षेत्र में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या के बाद आंख फोड़ने मामले का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ख्रुलासा कर दिया. मृतक शंकर महली अपने भाभी पर गलत निगाह रख रहा था. इससे तंग आकर मृतक की भाभी सुशीला महली ने एक अपराधी के साथ मिलकर देवर की हत्या कर दी. महिला में आक्रोश इतना था कि उसने मृतक देवर की दोनों आँख को चाकू से फोड़ कर बाहर निकाल दिया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दउली और गमछा बरामद किया  गया है.   

डर के कारण परिवार को नहीं बताया   

इस मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम रांची ने बताया कि मृतक शंकर महली की हत्या शनिवार की रात कर दी गयी थी. इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में मृतक की भाभी सुशीला महली को हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया कि काफी समय से मृतक शंकर महली उसपर गलत निगाह रख रहा था. इसका कई बार उसने विरोध किया तो महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा. कई दिनों तक ऐसा चलता रहा. महिला ने डर से उसकी हरकत के बारे में न ही परिवार को लोगों को बताया और न ही पुलिस को. शनिवार को महिला ने एक अपराधी के साथ पूरे घटना की योजना बना कर उसकी हत्या कर दी.

अपराधी के साथ यह डील

सुशीला महली ने अपराधी को एक डिस्मिल जमीन और पांच हजार रुपए देने की बात कही थी. इसके लोभ में आकर अपराधी ने घटना में उसका साथ दिया और शनिवार की रात्रि मौका पाकर दोनों ने पहले उसका गला दबाया. फिर उन्हें लगा कि उसकी मृत्य नहीं हुई है तो फिर तेज धार हथियार से उसके चेहरे पर वार किया और फिर चाकू से महिला ने उसकी दोनों आँख फोड़ कर बाहर निकाल दी थी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.