✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एकलव्य विद्यालय में एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:54:03 AM

दुमका (DUMKA) - सोमवार को एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया, दुमका में 04 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका के कमान अधिकारी कर्नल रणधीर सिंह के निर्देशानुसार एनसीसी ए प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गयी. बटालियन से आए हुए सूबेदार मेजर पूरन सिंह, जीसीआई ऋचा राज, हवलदार रणजीत सिंह  एवं सेकेण्ड आफिसर लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह के देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई. एनसीसी ए सर्टिफिकेट की इस परीक्षा में एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय काठीजोरिया के जुनियर विंग के 50 कैडेट सम्मिलित हुए.

यह है परीक्षा पैटर्न

लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने बताया कि परीक्षा के तहत ड्रील, फिजिकट ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा ली गयी. लिखित परीक्षा में ड्रिल, एनसीसी से संबंधित प्रश्न, राष्ट्रीय एकता एवं जागरूकता, व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, सामाजिक सेवा में जागरूकता, सामुदायिक विकास, पर्यावरण जागरूकता, साहसिक प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट, इंडियन मिलिट्री का इतिहास आदि पर प्रश्न पूछे गए. लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह ने आगे बताया कि एनसीसी प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवारों को भारतीय सेना के सभी विंग के सभी परीक्षाओं में कुछ अंकों का लाभ मिलता है. एनसीसी का ए प्रमाण पत्र 15 वर्ष से कम उम्र के छात्र-छात्राओं के लिए है. एनसीसी में ए सर्टिफिकेट मिलने पर उच्च शिक्षा के लिए कुछ संस्थानों में प्रवेश प्राप्त के बाद अलग से कोटा निर्धारित होता है. स्नातक में इंजीनियरिंग कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कोर्स में पांच प्रतिशत की छूट दी जाती है. ए सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले कैडेट को “बी” या “सी” प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर मिलता है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.