कोडरमा(KODARMA) - कोडरमा जिले से एक बड़ी खबर सामने से आ रही है. कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई इलाके में एक यात्री बस बेकाबू होकर दो मोटरसाइकिल सवार को रौंदा दिया है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं दुर्घटना के बाद बस को लेकर भागने के क्रम में ट्रक से टक्कर हो गयी. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट : संजय शर्मा, कोडरमा
