✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:20:10 AM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  सोमवार, दिनांक 21 फरवरी को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं –

  • लालू प्रसाद समेत 37 दोषियों को आजा सुनाई जाएगी सजा : डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में आज सजा सुनायी जाएगी. इसपर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं. अगर लालू यादव को तीन वर्ष तक की सज़ा हुई तो उन्हें बेल मिलने में आसानी होगी. मगर उससे अधिक सज़ा सुनायी जाएगी तो उन्हें बेल लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. ( दैनिक जागरण )
  • रुपेश के स्वजनों को मिलेगा न्याय, नाबालिग गवाहों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी- कानूनगो : हजारीबाग के बरही थाना के दुलमाहा गांव में गत छह फरवरी की शाम 17 वर्षीय रुपेश पांडेय की उन्मांदी भीड़ की हिंसा में हुई मौत मामले की जांच के लिए रविवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) की टीम बरही पहुंची. टीम ने रुपेश के परिजनों से बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली. ( दैनिक जागरण )
  • उत्पाद विभाग की बहाली में झारखंडी ही ले सकेंगे भाग – झारखंड के शिक्षा एवं उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि राज्य के उत्पाद विभाग में होने वाली आरक्षी की बहाली में गैर झारखंडियों को मौका नहीं मिलेगा.  ( दैनिक जागरण )
  • मार्च से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होंगे गंभीर और दुर्घटना के मरीज – कोविड वार्ड और कोविड आईसीयू में तब्दील रिम्स में ट्रॉमा सेंटर में मार्च के प्रथम सप्ताह से केवल गंभीर और दुर्घटना में घायल मरीजों की भर्ती की जाएगी. (प्रभात खबर)
  • रिम्स में अब हर दिन 2 ओपन हार्ट सर्जरी होगी – रिम्स के कॉर्डियोथेरेसिक विभाग में पहली बार एक हफ्ते में चार ओपन हार्ट सर्जरी हुई. डॉ राकेश ने बताया कि अब हर दिन 2 ओपन हार्ट सर्जरी हो सकेगी. इससे ऑपरेशन के लिए वेटिंग लिस्ट कम होगी. (दैनिक भास्कर) 
  • मौसम का यू टर्न – आज बादल छाए रहेंगे. 24 से 26 फरवरी तक बारिश के आसार हैं. (दैनिक भास्कर)
  • लाइट हाउस प्रोजेक्ट : अधूरे कागजात देने वालों को 28 फरवरी तक कागजात जमा करने का अंतिम मौका दिया जाएगा. (दैनिक भास्कर)
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए 139 एकड़ जमीन अधिग्रहण मसले पर आज ग्रामसभा में फैसला – कांके अंचल के चेड़ी मनातू में बन रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए 139 एकड़ रैसती जमीन का अधिग्रहण करने पर 21 फरवरी को फैसला होगा.
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.