✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जैसे ही शादी की रस्म हुई पूरी, पुलिस ने दुल्हे को कर लिया गिरफ्तार, क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर

BY -
RITURAJ SINHA
RITURAJ SINHA
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:45:14 PM

देवघर ( DEOGHAR) -  साइबर अपराध के आरोपी पिंटू यादव को शादी के मंडप से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरा गांव का रहने वाला पिंटू यादव को देवघर पुलिस ने हाल ही में साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया था. लेकिन गिरफ्तारी के बाद देवघर लाने के क्रम में यह जसीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था. देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के अनुसार इस संबंध में देवघर साइबर थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज था.पुलिस गिरफ्त से फरारी के बाद से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी .

गिरफ्तारी के लिए इंतजार करती रही पुलिस 

लेकिन लोगों को साइबर अपराध में चकमा देने वाला यह शातिर बदमाश ज्यादा दिनों तक पुलिस को धोखा नहीं दे सका. फरारी के बाद पिंटू यादव अपनी शादी रचाने बारात लेकर देवघर के सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत ढोलपहरी गांव पहुंचा था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर गांव पहुंच कर पुलिस  शादी वाले घर पहुँची . बड़ी संख्या में पुलिस को देख कर लोग सहम गए. फिर पुलिस वहां काफी देर रुकी और जब शादी हो गयी तब पिंटू यादव को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पिंटू को सोनाराय ठाढ़ी से जसीडीह थाना लाया गया. जहां जरूरी कार्रवाई करने के बाद पिंटू को जेल भेज दिया गया. शादी के बाद मंडप से सीधा जेल जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.