✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में आत्महत्या के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने जतायी चिंता, पिछले 24 घंटे में तीन युवाओं ने की आत्महत्या

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:47:53 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) – लोहरदगा जिला सुसाइड जोन बनकर रह गया है. ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि जिला में 24 घंटों के अंदर एक नाबालिग युवती के अलावा दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.  यहां प्रतिदिन आत्महत्या से जुड़े मामले सामने आते हैं. जिसमें 25 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियां शामिल हैं.

प्रतिदिन सामने आते है सुसाइड केस

लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के निवासी सायबा प्रवीण उम्र 13 वर्ष पिता सुस्तम अंसारी अरू बगीचा टोली निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं सेन्हा निवासी हरीश उरांव उम्र 21 वर्ष पिता खदिया उरांव महादेव टोली ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया. इसके साथ ही सदर थाना क्षेत्र के जुरिया करम टोली निवासी विवेक कुमार भगत 24 पिता मधुसूदन भगत ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ऐसे में  24 घंटे के अंदर एक नाबालिग सहित तीन युवाओं ने अपने जीवन को अलविदा कह दिया. मामले में  सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि प्रतिदिन आत्महत्या से जुड़े मामले आते हैं. वहीं उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों का विश्वास जीतकर काम करना चाहिए. जिससे उनके बच्चे इतना बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार सोचे.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.