✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:21:28 AM

गढ़वा (GARWAH) -  चिनियां थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह चपकली जंगल से एक युवक का शव बरामद किया है.  मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के  हुरमध्या गाँव निवासी उपेंद्र चौधरी का पुत्र रवि रंजन चौधरी 24 वर्ष के रूप में किया गया है. घटना के संबंध में उपेंद्र चौधरी ने बताया कि उसका पुत्र रवि रंजन चौधरी अपने घर से 17 फरवरी को घर से खाना खाकर पिकअप लेकर बाजार समिति गया हुआ था जहां एक युवक उसे चिनिया भाड़े में लेकर गया था. जाने के बाद उसका मोबाइल का स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद देर शाम होने के बाद उसके  परिजनों ने.अपने स्तर से काफी खोजबीन किया. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने के बाद 18 फरवरी को गढ़वा थाने में आकर उसके पिता ने आवेदन दिया था. 19 फरवरी को गढ़वा पुलिस को सूचना मिला की चिनियां थाना क्षेत्र के चपकली जंगल में एक शव बरामद किया गया है

शव के साथ सड़क जाम

इस घटना की सूचना मृतक पिता उपेंद्र को गढ़वा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के द्वारा दिया गया सूचना मिलने के बाद उसके पिता पुलिस टीम के साथ चनिया पहुंचकर अपने पुत्र का शव पुलिस के साथ गढ़वा सदर अस्पताल लाया जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने सदर अस्पताल चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया साथी प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे थाना प्रभारी द्वारा काफी समझा बुझा किया गया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम रखा कुछ देर बाद पुलिस को सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्पिटल चौक पहुंचकर सभी जाम कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने लगा इसके बाद भी अपने आप वहां से खत्म हो गया  पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र को तीन गोली मारकर हत्या कर दिया गया है तथा उसके  चेहरे को हत्यारों ने पत्थर से बुरी तरह से कूच दिया है  रवि रंजन 2 दिनों से लापता था मृतक अपने घर से पिकअप लेकर भाड़े के लिए निकला था रवि रंजन का शव मिल गया लेकिन उसका पिक अप एवं मोबाइल अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हो पाया है.

फंदे से झुलता मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव

जिले के ही के छतरपुर पंचायत के देवी धाम के पास एक घर में फांसी के फंदे से झूलते एक 10 वर्षीय बच्चे का शव को बरामद किया गया है.  मृतक का पहचान गांव के धनंजय चौधरी का पुत्र करण चौधरी 10 वर्ष के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में करने पहुंची थी. मृतक के परिजनों ने शव को उठाने से पहले खोजी कुत्ता की मांग किया. तत्पश्चात पुलिस ने खोजी कुत्ता को भी बुला कर जांच कराया। बावजूद मृतक के परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया। उन लोगों का मांग है कि खोजी कुत्ता आया तो क्या निर्णय निकला उसकी जवाब दी जाए। तभी शव को उठाने दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन धनंजय चौधरी ने बताया कि वह सुबह साथ में सो कर जगह था.

सभी लोग साथ बैठकर खाना भी खाया था. जिसके बाद मृतक के बड़े भाई स्कूल चला गया. और उसके पिता मजदूरी करने चले गए. और उसकी मां गाय बांधने पास में ही गई थी. वापस जब उसकी मां घर पहुंची तो देखा कि उसके ही घर में दरवाजे के पास बकरी बांधने वाली रस्सी में उसका शव लटका हुआ था. घटना कैसे घटी उसके परिजनों को कुछ भी पता नहीं है. परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसे हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.