✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का शुभारंभ, मंत्री, सांसद, विधायक ने मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:50:03 AM

चतरा ( CHATRA) - जिले के इटखोरी अवस्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां भद्रकाली परिसर में आज तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किसुन दास समेत जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व श्रम मंत्री व अतिथियों का स्वागत किया गया. वहीं दूसरी ओर मंत्री व अतिथियों ने मां भद्रकाली परिसर का भ्रमण कर माता की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली के लिए माता से मनोकामना की. 

गौरतलब है कि झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2015 में इटखोरी महोत्सव को राजकीय दर्जा देने की घोषणा की गई थी. हालांकि कोविड 19 के गाईडलाइन के मद्देनजर इस बार महोत्सव का आयोजन सांकेतिक रूप से करते हुए इसके अनुपालन का भी कार्यक्रम में पूरा ध्यान रखा गया था.

इस मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन धर्मों की इस संगम स्थली के वासियों की श्रद्धा व आस्था की भावना को देखते हुए अब कोई भी बाधाएं इस स्थली के सुनहरे भविष्य को आगे बढ़ने से रोक नही सकती. कहा कि इस पावन स्थली के विकास के लिए झारखंड सरकार भी पूरी तरह से सतत प्रत्यनशील है और देश ही नहीं पूरी दुनिया के मानचित्र पर इटखोरी अपना नाम दर्ज कर परचम लहराएगा.

रिपोर्ट : संतोष कुमार , चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.