✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मेरे उपर कोई मुक़दमा नहीं ,कोयला चोरी के लिए नहीं लगने दूंगा उधोग : ढुल्लू महतो

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:59:28 AM



धनबाद (DHANBAD) -  बरवाअड्डा  किसान चौक का आज स्थापना दिवस है. स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया. 1993 में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  मूर्ति का अनावरण किया था. इसे लगाने का श्रेय केसका गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता स्व.रंजीत सिंह को जाता है. कार्यक्रम में धनबाद के सांसद पीएन सिंह ,बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सांसद पीएन सिंह ने बोलते हुए झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार से जनता को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. वही, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि आज वह इस मंच से मजदूर -किसानों को आह्वान करते हैं कि केंद्र सरकार की जो भी योजनाएं हैं ,उसका पूरा-पूरा लाभ लें ,कार्यकर्ताओं को भी उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने मैं मदद करनी चाहिए. रंगदारी के मुकदमे के संबंध में कहा कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है और उन पर रोज कुछ ना कुछ मुकदमे किए जाते है. कुछ लोग कहते हैं कि उन पर ढेर सारे मुकदमे हैं तो मैं कहता हूं कि कोई मुकदमा नहीं है.  न्यायालय से मुझे सभी मुकदमों में न्याय मिला है -मैं गांव में कोयला चोरी के लिए उद्योग नहीं लगाने दूंगा ,राजगंज थाने में उनके ऊपर दस लाख  रुपए रंगदारी मांगने का जो केस हुआ था ,उसके संबंध में वह बोल रहे थे.




Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.