लोहरदगा (LOHARDAGA) - 16 फरवरी को जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली बुलबुल जंगल में ढेर हो गया था. जवानों के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. सुरक्षा व्यवस्था के बीच नक्सली का शव सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि शव की पहचान परिजनों के आने के बाद ही की जाएगी. नक्सली की पहचान फिलहाल पुलिस प्रशासन के द्वारा भी स्पष्ट नहीं की गई है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि टीम के द्वारा मुठभेड में मारे गए नक्सली के शव का पोस्टमार्टम किया गया,. पोस्टमार्टम के बाद डॉ शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि शव अभी अज्ञात है और शरीर में तीन गोलियां लगी हैं. मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी के साथ किया गया. नक्सली के शव को मीडिया कर्मियों से भी दूर रखा जा रहा है. साथ ही मीडिया कर्मियों को खबर बनाने से भी रोका जा रहा है. एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह और थाना प्रभारी मंटू कुमार ने शव की तस्वीर लेने से मना कर दिया है. पुलिस नक्सली मुठभेड़ के मामले में किसी भी तरह की सूचना मीडिया कर्मियों के साथ शेयर करने से बच रही है. वरीय पदाधिकारियों भी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
