रांची (Ranchi) : गुरुवार देर रात करीब 12 बजे पुंदाग ओपी क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गई. मृतक की पहचान जाहिद अंसारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि आपसी विवाद में गोली मार कर हत्या की गई है.
बेलगाम अपराधी : रांची में देर रात चली गोली, एक की मौत

Published at:18 Feb 2022 11:16 AM (IST)
Tags:News