रामगढ़ (RAMGARH) - भुरकुंडा में बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा गांव के पास स्थानीय युवक का शव मिला है. इससे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना मुंडा (34 वर्ष) पिता बंशी मुंडा शुक्रवार अहले सुबह घर से निकला था. जिसके बाद उसका शव बलकुदरा ओवरब्रिज के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला है.
ग्रामीणों से पूछताछ
ग्रामीणों की माने तो मृतक मानसिक रूप से कमजोर था. वहीं ग्रामीण ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं. पूर्व मुखिया विजय मुंडा ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर जीआरपी और बासल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक शव ट्रैक पर पड़ा हुआ है. घटना के संबंध में ग्रामीणों पुख्ता जानकारी ली जा रही है.
रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़
