✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंत्री ने कहा -"हम हैं न, देखते हैं कौन-कौन माई का लाल है" , सियासी बवाल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:23:27 AM

धनबाद (DHANBAD) - झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सह धनबाद के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता की बात से सियासी बवाल खड़ा हो गया है. बन्ना गुप्ता ने सोमवार को सर्किट हाउस में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पीड़ा पर कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को थाना, पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है. कोई परेशान करता है तो हम हैं ना, तुम सब अपना नंबर लिख कर दो. हम सेव करेंगे.  एनएसयूआई के कार्यकर्ता को कोई पुलिस थाना तंग करेगा तो हम देख लेंगे.  हमको तुरंत फोन  कर देना देखते हैं कौन माई का लाल है. 

"भाजपा सरकार में सबके साथ एक समान व्यवहार की नीति"

हालांकि इस संबंध में धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बात बिल्कुल सच है, अगर कोई अनैतिक कार्य नहीं करेगा तो पुलिस से क्यों डरेगा. मंत्री के बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की है. यह बात सच है कि कानून को अपने हाथ में किसी को नहीं लेना चाहिए. मंत्री के कथन पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वह भी झारखंड में मंत्री रह चुके हैं. लेकिन किसी भी मंत्री का आचरण इस तरह नहीं होना चाहिए. सबको अपनी जिम्मेवारी का एहसास होना चाहिए. भाजपा सरकार में सबके साथ एक समान व्यवहार की नीति झारखंड में अपनाई गई थी.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.