✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

डीएवी स्कूल की छत गिरी, छ: बच्चे घायल, परिजनों में आक्रोश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:35:04 AM

चाईबासा (CHAIBASA) - सेल की गुवा खादान प्रबंधन द्वारा गुवा में संचालित डीएवी स्कूल के वर्ग चार (अ) के कमरे की छत गिरने से छः बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को सेल की गुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. यह घटना आज सुबह लगभग साढे़ दस बजे के करीब की बताई जा रही है.

विद्यालय प्रबंधन मुख्य रूप से जिम्मेदार

इस घटना की खबर पाकर बच्चों के अभिभावकों का भारी जमावड़ा अस्पताल में लग गया है. सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों की स्थिति जानने की कोशिश में लगे हैं. घटना की खबर पाकर जांच हेतु गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव भी स्कूल व अस्पताल पहुंचे. अभिभावकों का भारी आक्रोश विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के खिलाफ दिखा, क्योंकि वह बच्चों को देखने अस्पताल में नहीं पहुंचे. बच्चों के अभिभावकों के अलावे मजदूर नेता अन्तर्यामी महाकुड़ ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन हमेशा स्कूल फीस बढ़ा रहा है. लेकिन बच्चों की सुरक्षा, बेहतर शिक्षा व संसाधन को विकसित करने पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने प्राचार्य मनोज कुमार से बात करते हुए आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई. वहीं घायल छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को समय पर घटना की जानकारी नहीं दी गई.  उन्होंने कहा कि कोरोना काल में महीनों से स्कूल बंद था, फिर खराब रूफ सिलिंग की मरम्मती क्यों नहीं कराई गई. इस घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन मुख्य रूप से जिम्मेदार है.

विद्यालय भवन सेल प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा संचालित

अभिभावकों व अन्तर्यामी महाकुड़ के सवालों का जबाब देते हुये प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि यह विद्यालय भवन सेल का और उनके द्वारा संचालित है. खराब रूफ सिलिंग को ठीक करने के लिए सेल प्रबंधन को कहा गया था. लेकिन उन्होंने ठीक नहीं करवाया. घटना के तत्काल बाद घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया.

ये बच्चे हुए घायल

दुर्घटना में घायल डीएवी गुवा स्कूल के वर्ग चार (अ) के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा करुवा (11 वर्ष), जश्मिन पूर्ति (10 वर्ष), कृतिका दलई (10 वर्ष), अर्पिता कुमारी (11 वर्ष), प्रियांशी नायक (10 वर्ष) एवं गुंजन गोप (11 वर्ष) शामिल हैं. इस सेक्शन में 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे थे जिसमें बाकी बाल-बाल बच गये.

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.