✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूं मांगते थे OTP और ऐसे पार करते थे खाते की रकम, 8 शातिर साइबर अपराधी धराए

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:07:24 AM

देवघर(DEOGHAR) - लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर 8 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिला के मोहनपुर,सोनारायठाढ़ी,देवीपुर और बुढ़ई थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

11 मोबाइल फोन और 21 सिम कार्ड जब्त

UPI वॉलेट के अलावा फ़र्ज़ी बैंक अधिकारी बन और कैशबैक का लालच देते हुए विभिन्न गेम के एप्प को डाऊनलोड करवाकर अपने झांसे में लेकर इनके द्वारा ग्राहकों को KYC अपडेट और अन्य तरह के प्रलोभन में फंसा कर उनसे OTP और आधार कार्ड नंबर मंगा लिया जाता था. इसके बाद  उनके बैंक खाते से रक़म उड़ा लिए जाते थे. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूरी जानकारी देते हुए देवघर के साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों की आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन और 21 सिम कार्ड जब्त किया है. गिरफ्तार साइबर अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ कर उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधियों के गिरोह का सुराग खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है. 

रिपोर्ट : रितुराज  सिन्हा, देवघर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.