✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

उपायुक्त ने स्कूलों में विशेष वैक्सीनेशन कैम्प लगाने के दिए निर्देश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:17:01 AM

रांची (RANCHI) : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आज दिनांक 14 फरवरी 2022 को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक के दौरान उपायुक्त  छवि रंजन ने कोविड-19  टीकाकरण की समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  

वैक्सीनशन कैम्प लगाने के लिए  डीईओ को निर्देश

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डी ई ओ) को सभी स्कूलों में 15 प्लस आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण कैम्प लगाने का निर्देश दिया. इस सम्बंध में सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में शेड्यूल बनाकर कैम्प लगाया जाएगा. बैठक में उपायुक्त द्वारा ज़िले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई. उन्होंने सभी प्रखण्डों में  15 प्लस, 18 प्लस और प्रिकॉशनरी डोज़ दिए जाने के कार्य की विस्तार से जानकारी ली. उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक के दौरान बूथ वाइज डोर टू डोर सर्वे कार्य की समीक्षा की.समीक्षा के क्रम में सम्बंधित ईआरओ के द्वारा की गई सर्वे की विस्तृत जानकारी ली गई.मतदाता सूची में नाम होने के बावजूद भी कई लोग शिफ्ट या माइग्रेट हुए और  बहुतों ने दूसरे जगहों पर भी  वैक्सीन ली है. वैक्सीनेशन ही कोरोना से लड़ने में सबसे बेहतर विकल्प है.उन्होंने सभी प्रखंडों के बीडीओ और एम ओ आई सी को वैक्सीनशन के कार्य को गंभीरता पूर्वक  करने को कहा। सभी प्रखण्डों को जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निदेश दिया.

 बैठक में डीडीसी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं बुंडू सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, जिला के सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी एवं पीएमयू सदस्य उपस्थित थे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.