☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झगड़ा कर चली गई पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

झगड़ा कर चली गई पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या !

पलामू (PALAMU) - जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र में पत्नी झगड़ा कर चली गई तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजनों को आशंका है कि यह हत्या है. घटना नौडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव स्थित एक झाड़ी की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार की रात एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना मिलने के बाद नौडीहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव बरामद किया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी सीता भुइयां के (35)  बेटे बबन भुइयां के रूप में हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद नौडीहा थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छानबीन शुरू की. इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारी. आसपास के लोगों के अनुसार थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले बबन भुइयां की पत्नी मायके रुदवा गांव चली गई थी. संभावना जताई जा रही है कि पत्नी के मायके जाने की बात से नाराज होकर युवक ने फांसी लगा ली हो. हालांकि मृतक बबन की पत्नी इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर रही हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की कई बिंदु पर जांच करने में जुट गई है.

रिपोर्ट : अरविन्द कुमार, पलामू

 

 

Published at:14 Feb 2022 02:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.