✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरिया के प्रवासी मजदूर निर्मल महतो की गुजरात में मौत

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:18:24 AM

रांची (RANCHI) : सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी कारिटांड निवासी स्वर्गीय जिवाधन महतो के पुत्र निर्मल महतो की मौत गुजरात के बड़ोदरा में रविवार को हो गयी. वह एक निजी कंपनी में ट्रक ड्राइवर रूप में कार्यरत थे. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक निर्मल महतो अपने पीछे पत्नी किरण देवी, बेटी कीर्ति कुमारी (03) को छोड़ गए हैं.

रोजगार व्यवस्था की मांग

वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है. ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए.ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके.


रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.