✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरायकेला में सड़क हादसा : बाइक सवार तीन युवकों की ऑन द स्पॉट हुई  मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:12:11 AM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला खरसावां जिले के लिए रविवार का दिन काला रविवार साबित हुआ. देर शाम सरायकेला थाना के सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर जीवनपुर-कोलाबीरा के बीच फ्लीटगार्ड कंपनी के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में फुटबॉल मैच देख कर एक बाइक से घर वापस लौट रहे तीन दोस्तों की ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई.

16 चक्का ट्रक से बाइक सवार का हुआ टक्कर

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी जीतराय टूडू अपने दो साथी गोपीनाथपुर के लेदम सोरेन और तिरिलडीह मेरे रहे टिंकू टूडू के साथ सरमाली से फुटबॉल मैच देख कर वापस घर की ओर लौट रहे थे. तभी फ्लीटगार्ड कंपनी के समीप एक 16 चक्का बड़े ट्रक से उनके बाइक का सीधे टक्कर हो गया. जिसमें ऑन द स्पॉट तीनों युवकों घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे. जिससे घटनास्थल के दोनों ओर लंबा जाम सा लग गया. जिसके बाद कोलाबीरा ओपी सहित सरायकेला थाने को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लगे सड़क जाम को खुलवाने के साथ-साथ ट्रैफिक बहाल करते हुए मृतकों को सदर अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया. इसमें दो मृतक तक बुरी तरह से रौंदे जाने के कारण ट्रक के चक्कों के बीच फंसे हुए थे. जिन्हें भारी मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल भी स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में जुटे रहे. हालांकि घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा. जबकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.