✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रसव के बाद रक्त की कमी से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:09:47 AM

पलामू(PALAMU):  पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी सुधीर राम की पत्नी शोभा देवी की मौत मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार शोभा देवी का प्रसव हुआ था, उसके शरीर में रक्त का भी अभाव था. परिजनों का कहना है कि इसके बाद भी किशुनपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. जब महिला की हालत खराब हुई तो वहां के डॉक्टर उसे वहां से मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया. यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया.
मृतका के पति सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को डिलेवरी के लिए वह अपनी पत्नी को किशनपुर अस्पताल में भर्ती कराया था. वहाँ के चिकित्सकों ने खून की कमी के बावजूद उसका ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के दौरान अधिक ब्लड गिरने से वह गम्भीर हो गयी. इसके बाद किशनपुर के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए रविवार को उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. यहाँ लाकर उसे भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान शोभा की मौत हो गयी. मेदिनीनीनगर में मौत के बाद महिला के शव को उसके परिजन अपने घर ले गए हैं.
इधर, किशनपुर अस्पताल की ओर से बताया गया कि शनिवार रात 10 बजे के बाद महिला का नार्मल डिलीवरी कराया गया था. रक्त की कमी होने पर परिजन उसे रेफर करने के लिए दबाव देने लगे. अस्पताल से उसे रेफर किया गया जिसके बाद उसकी मेदनीनगर में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.