लातेहार(LATEHAR):-बेतला नेशनल पार्क से सटे गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बेतला वन क्षेत्र पदाधिकारी और बरवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी कर रहे थे. वन पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिरण का शिकार कर उसका मांस बिक्री करने वाले है. सूचना के बाद छापेमारी अभियान में हिरण के मांस, खाल सिर, कुल्हाड़ी, तार और तराजू समेत कई समान बरामद किया गया. वहीं इसमे संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य कई लोग भी शमिल है ,पुलिस उनके गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापामारी अभियान टीम में बेतला वन विभाग के पदाधिकारी एवं बरवाडीह पुलिस की टीम मौजूद थी.
पुलिस और वन विभाग ने छापा मार कर हिरण के मांस के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Published at:13 Feb 2022 06:02 PM (IST)
Tags:News