☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू : अलग अलग घटनाओं में दो की मौत , हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत वही नशे की हालत में एक व्यक्ति ने सोन नदी में लगाई छलांग

पलामू : अलग अलग घटनाओं में दो की मौत , हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत वही नशे की हालत में एक व्यक्ति ने सोन नदी में लगाई छलांग

पलामू(PALAMU):   हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बुधुआ मोड़ के समीप  हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पीडीएस दुकानदार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 हाइवा चालक मौके से हुए फरार 

पीडीएस दुकानदार  विनोद राम ,(40वर्षीय) जपला से अपनी बाइक से घर बेल बिगहा गांव जा रहा था.  इसी समय विपरीत दिशा से आ रही हाइवा की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने सड़क पर पड़े  विनोद राम को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद हाइवा  चालक  मौके से हाइवा लेकर फरार होने में कामयाब रहा. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.

नशे की हालत में नदी में लगाई छलांग 

 उधर हुसैनाबाद के देवरी ओपी के सोन नदी घाट के समीप स्थानीय निवासी 45 वर्षीय गोपाल चंद्रवंशी ने नशे की हालत में नदी में छलांग लगा दी.देवरी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर नाव के माध्यम से नदी में तलाश करवा रही है.आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे की हालत में छलांग लगाने से गोपाल चंद्रवंशी डूब गए होंगे. दोनों घटना शनिवार देर शाम की है.

Published at:12 Feb 2022 09:28 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.