✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के पूर्व विधायक के अंगरक्षक की हत्या और हथियार लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 9 नक्सली गिरफ्तार

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:20:22 PM

चाईबासा(CHAIBASA):  पुलिस ने गोइलकेरा में हुए पूर्व विधायक गुरूचरण नायक के अंगरक्षक की हत्या कर हथियार लूट मामले में नौ भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. वहीं उनके पास से भारी मात्रा में हथियार सहित कई समान बरामद किया है.गिरफ्तार माओवादियों पर पूर्व विधायक के अंगरक्षक की हत्या के अलावा अन्य हत्या और उग्रवादी घटना को अंजाम देने का मामला भी दर्ज है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने तीन देशी करबाईन ,गोली 42 राउन्ड ,नक्सली बैनर आठ ,नक्सली पोस्टर, मोटरसाइकल एक ,मोबाईल फोन समेत कई समान बरामद किया है.  

चाईबासा एसपी अजय लिंडा ने संवाददाता सम्मेलन  ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की क्षेत्र में भाकपा माओवादी के सदस्य भ्रमणशील है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी चला कर सभी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक पर हमले की पूरी रणनीति 27 दिसंबर और दो जनवरी को बैठक कर बनाई गयी थी. 04 जनवरी को गोइलकेरा के झिलरूवा हाई स्कूल के मैदान में खेल प्रतियोगिता में पूर्व विधायक को बुलाने और उन्हे शाम तक रोकने का काम बेला पंचयात के पूर्व मुखिया कूजरी केराई को सौंपा गया था. इसके अलावा प्रधान कोडाह और पूसा लुगुण को पुलिस को रेकी करने और घटना में शामिल उग्रवादियों को लाने और ठहराने की जिम्मेवारी दी गयी थी. पुलिस ने बताया कि अमराई जंगल में मुंशी बहराम लुगुन की गोली मार कर हत्या और जेसीबी मे आग लगाने में भी सभी की संलिप्ता थी.       

      

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.